विधायक देवासी ने देवल पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दिनों सिणधरा बांध में गोविंदसिंह हत्याकांड को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष की चुपी कई संदेह पैदा कर रही है। गोविंदसिंह भाजपा जिलाध्यक्ष के गांव पहाडपुरा का निवासी था, व जिलाध्यक्ष देवल के जीप चालक का अंतरंग मित्र था। मृतक के परिजनों ने विधायक के समक्ष पेश होकर उक्त हत्याकांड में सहयोग देने की गुहार लगाई है। देवासी ने कहा है कि देवल यह स्पष्ट करे कि गोविंदसिंह हत्याकांड के मामले में अभी तक उन्होंनें किसी अधिकारियों को जांच के लिए दबाव क्यों नही बनाया है। मृतक के परिजनों के साथ उनका सहयोग क्यों नही मिल रहा है।
उन्होंनें बताया कि पूर्व विधायक रतनाराम चौधरी ने मोबाईल पर इस जोईताराम घटनाक्रम को लेकर विस्तृत में जानकारी देकर खुलाशा किया है। जिसकी ऑडियो रिकार्ड इनके पास है। साथ ही मणीबेन की विधायक से मुलाकात की भी आज ऑडिय़ों व विडियों रिर्काडिंग भी पत्रकारों के समक्ष दिखाकर इस घटनाक्रम में नाटकीय मोड देखने को मिला है।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा व कांग्रेस के लिए जोईताराम होली का नारियल बनता जा रहा है। असली लडाई विधायक व देवल के बीच शुरू होती नजर आ रही है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पर सुंधामाता सहित कई भूमि घोटालों में भी देवल पर आरोप लगाए गए है। जिला भाजपा में देवल विरोधी गुट भी सक्रिय होता नजर आ रहा है। उन्होंनें इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में पहुंचाकर देवल को निपटाने की तैयारी कर ली है।